Sutradhar Poetry Meet-up
Meeting
2.0 hrs
January 25, 2024 4:00 pm Thursday
image

सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत, हैदराबाद द्वारा आयोजित विशेष परिसंवाद कार्यक्रम: ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ. जयन्ती प्रसाद नौटियाल के साथ


विश्व के सर्वाधिक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति, जिनका बायोडाटा (Resume) विश्व में सबसे वृहद एवं अद्वितीय है। जो 7 खण्डों में, 4200 से अधिक पृष्ठों में प्रकाशित है। जिसमें उनकी 5030 उपलब्धियां दर्ज हैं। जिन्होंने एम ए (हिन्दी), एम ए (अँग्रेजी) पी एच डी, डी.लिट, एम बी ए, एल एल बी सहित 81 डिग्री/डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किए हैं। जिन्होंने 81 पुस्तकों के लेखन में योगदान दिया है, जिनकी अधिकांश पुस्तकें विश्वविद्यालयों में पाठ्य पुस्तक व संदर्भ पुस्तकों के रूप में चल रही हैं। जिन्होंने हिंदी साहित्य को 1800 से अधिक प्रकाशित रचनाओं से समृद्ध किया है। जिन्हें हिंदी भाषा और साहित्य के लिए 112 अवॉर्ड, सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनके सेवा कार्यों और शोध के लिए 225 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं। राष्ट्र की 140 शीर्ष समितियों में जिन्होंने प्रतिनिधित्व किया है। शोध के क्षेत्र में भी जिनका उल्लेखनीय योगदान है, जिन्होंने 165 शोध कार्यों को संपन्न किया है। जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में 686 व्याख्यान दिए हैं। जिन्होंने 150 प्रकार के बौद्धिक कार्यों में योगदान दिया है। जिन्हें 73 प्रकार के व्यवसायों/पदों पर कार्य करने का अनुभव है। जिनके विवरण 911 से अधिक वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी जिन्हें स्थान मिला है। हिंदी विकिपीडिया,अंग्रेजी विकिटिया जैसे अन्य पोर्टलों पर जिनके विवरण उपलब्ध हैं। ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, विनम्र और मिलनसार विद्वान साहित्यकार डॉ. जयन्ती प्रसाद नौटियाल जी के सम्मान में यह विशेष परिसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साक्षी बनने हेतु आप सभी साहित्य प्रेमी मित्र और सदस्य गण सादर आमंत्रित हैं। निवेदक, सरिता सुराणा एवं समस्त सूत्रधार साहित्यिक परिवार हैदराबाद

Organizer
Sarita Surana
सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, भारत (हैदराबाद) पूर्णतया साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था है। इसका गठन कोरोना काल में लाॅकडाउन के दौरान किया गया था। इसकी संस्थापिका हिन्दी साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार सरिता सुराणा हैं। इसकी पहली गोष्ठी 31 मई 2020 को आयोजित की गई थी। संस्था द्वारा प्रतिमाह चौथे रविवार को मासिक गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। अब तक 46 गोष्ठियां आयोजित की जा चुकी है। इनमें प्रथम सत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विद्वजनों द्वारा परिचर्चा की जाती है और द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। संस्था के गठन के मुख्य उद्देश्य हैं - हिन्दी भाषा और साहित्य तथा भारतीय भाषाओं में रचित साहित्य को बढ़ावा देना, भारतीय संस्कृति को संरक्षित करना और सामाजिक कार्यों में योगदान देना। साहित्यिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत नवोदित रचनाकारों को एक मंच प्रदान करना, जहां पर वे स्थापित साहित्यकारों के साथ मिलकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मंच पर साहित्य सेवा से सम्बन्धित अनेक फीचर शृंखलाएं नियमित रूप से चल रही हैं। जिनमें प्रमुख हैं- चिंतन शृंखला, मंथन एवं मनन शृंखला, शब्द पुष्प शृंखला, अभिव्यक्ति शाला, हाइकु सृजन शृंखला एवं चौपाल चर्चा आदि। संस्था का अपना व्हाट्स ऐप ग्रुप, फेसबुक ग्रुप और फेसबुक पेज है। साथ ही साथ यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज भी है। संस्था के फेसबुक पटल पर प्रत्येक रविवार को शाम एकल लाइव काव्य पाठ का आयोजन किया जाता है। इसके अन्तर्गत देश और विदेशों से ख्याति प्राप्त साहित्यकार अपना लाइव काव्य पाठ प्रस्तुत करते हैं। साथ ही साथ समय-समय पर विभिन्न पर्व-त्यौंहारों के अवसर पर अलग-अलग तरह के कवि सम्मेलनों और परिचर्चाओं का आयोजन किया जाता है। पूर्ववर्ती हिन्दी साहित्यकारों के रचना-संसार के बारे में जानने के लिए 'साहित्यकार को जानें' शृंखला नियमित रूप से जारी है। अब तक लगभग 400 लाइव कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।